फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Displeasure over the late arrival of the female doctor

नसबंदी कैंप में महिला चिकित्सक के देर से पहुंचने पर जताई नाराजगी

Fri, 07 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Displeasure over the late arrival of the female doctor
शामली सीएचसी में निरिक्षण के दौरान वार्ड महिला से जानकारी लेती महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रिय? - फोटो : SHAMLI
महिला चिकित्सक के देर से पहुंचने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

कैराना। राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. प्रियंवदा तोमर ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। शामली में तैनात महिला चिकित्सक के नसबंदी कैंप मेें देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई।
बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे पहुंची डा. प्रियंवदा तोमर ने कैराना सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम मणि अरोरा एवं तहसीलदार रणवीर सिंह भी पहुंच गए। सीएचसी के लेबर रूम में बेडशीट गंदी मिलने और वॉशवेशन में धूल जमी मिलने पर स्टाफ की क्लास ली। नसबंदी रजिस्ट्रेशन वार्ड में ड्यूटी पर महिला सर्जन डा. मनजीत कौर नहीं मिली। इस दौरान मरीजों ने डा. प्रियंवदा तोमर से डॉक्टरों के समय पर न मिलने की शिकायत मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि शामली सीएचसी में उन्हें बताया गया कि डा. मनजीत कौर कैराना सीएचसी पर नसबंदी कैंप में गई है। लेकिन यहां आकर देखा तो वह यहां भी नहीं पहुंची। इसके चलते नसबंदी के लिए भूखी प्यासी बैठी महिलाएं परेशान है। इसके लिए वह डीएम से लेकर कमिश्नर तक से बात करेंगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद करीब एक घंटा देरी से सीएचसी के कैंप में पहुंची डा. मनजीत ने बताया कि वह रिटायर होने के बाद तीन साल के लिए ड्यूटी पर लगी हैं। गाड़ी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें आने में देर हो गई।

शामली सीएचसी में निरिक्षण के दौरान  वार्ड में महिला चिकित्सक से जानकारी लेती महिला आयोग की सदस्य

शामली सीएचसी में निरिक्षण के दौरान वार्ड में महिला चिकित्सक से जानकारी लेती महिला आयोग की सदस्य- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में निरिक्षण के दौरान  वार्ड में महिला चिकित्सक से जानकारी लेती महिला आयोग की सदस्य

शामली सीएचसी में निरिक्षण के दौरान वार्ड में महिला चिकित्सक से जानकारी लेती महिला आयोग की सदस्य- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में निरिक्षण के दौरान  सीएमओ से वार्ता करती राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियं?

शामली सीएचसी में निरिक्षण के दौरान सीएमओ से वार्ता करती राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियं?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed