फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Displeasure in Bhim Army over tearing the flax of great men

Shamli News: महापुरुषों के फ्लैक्स फाड़ने पर भीम आर्मी में नाराजगी

Sat, 22 Feb 2025 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Displeasure in Bhim Army over tearing the flax of great men
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव गुराना स्थित यात्री प्रतीक्षालय में लगी भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के फोटो व नाम वाले फ्लैक्स फाड़कर असामाजिक तत्वों ने जमीन पर डाल दिए। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष प्रभात भारती की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव मानकपुर और भनेड़ा गांव के बीच यात्री प्रतीक्षालय को विधायक अशरफ अली खान ने अपनी निधि से बनवाया था। इसका उद्घाटन 13 जनवरी को विधायक द्वारा किया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात अज्ञात शरारती तत्वों ने प्रतीक्षालय में लगी भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की फोटो लगी फ्लैक्स को फाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। यही नहीं, प्रतीक्षालय की दीवारों और पोस्टरों पर पान के थूकने के निशान भी देखे गए। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष प्रभात भारती ने थाना गढ़ीपुख्ता में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की फोटोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed