फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Displeasure expressed after getting dirt in hospital...

मंडलायुक्त से ईओ के खिलाफ की शिकायत

Fri, 06 Nov 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Displeasure expressed after getting dirt in hospital...
मंडलायुक्त से ईओ के खिलाफ की शिकायत
विज्ञापन

जलालाबाद। नगर पंचायत के सभासदों ने सहारनपुर पहुंचकर मंडलायुक्त से ईओ की शिकायत की।
बृहस्पतिवार को सहारनपुर पहुंचकर सभासद मंडलायुक्त संजय कुमार से मिले। उन्होंने कमिश्नर से शिकायत की कि अधिशासी अधिकारी विजय आनंद कार्यालय में मौजूद नहीं रहते। आरोप है कि वे सभासदों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते और जनता के हित में कार्यों की भी अवहेलना करते हैं। सभासदों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि ईओ अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं। शिकायत करने वाले में हाजी नईम खान, इफ्तखार अहमद, साजिद अहमद आदि शामिल रहे। उधर, ईओ ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है।

विद्युत चोरी रोकने के लिए टीम गठित
जलालाबाद। नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइट केबिल से विद्युत चोरी से जनरेटर ओवरलोड हो रहे हैं। इससे स्ट्रीट लाइटें बंद हो जाती हैं। नगर पंचायत ने कस्बे में बाहरी सीमा पर चारों ओर स्ट्रीट लाइट लगा रखी है। इन स्ट्रीट लाइट की लाइन से कुछ लोग विद्युत चोरी कर रहे हैं। इससे जनरेटर ओवरलोड हो रहे हैं। अधिशासी अधिकारी ने इस पर हो रही विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए टीम गठित की है। टीम में नगर पंचायत कर्मचारी कुलदीप कुमार, सुनील कुमार, पवन कुमार को रखा गया है। अधिशासी अधिकारी विजय आनंद ने बताया कि जांच में स्ट्रीट लाइट के केबिल से कनेक्शन जोड़ने की जानकारी मिली है। टीम जांच कर विद्युत चोरों का पता लगाएगी। इस मामले में जो भी पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed