फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Diseases spread due to the filth of the pond

तालाब की गंदगी के चलते बीमारियों ने पैर पसारे

Tue, 05 Oct 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Diseases spread due to the filth of the pond
तालाब की गंदगी के चलते बीमारियों ने पैर पसारे
विज्ञापन

शामली, चौसाना। खोडसमा में ग्राम पंचायत के संरक्षण में बिड़ौली-गंगोह मार्ग पर करीब 24 बीघे का तालाब है। जिसमें पैदा होने वाले मच्छरों के कारण बीमारियों ने पैर पसार लिए हैं। कई सरकार बदलने के बाद भी मुख्य मार्ग पर स्थित यह तालाब सुंदरीकरण योजना में भी चयनित नहीं हो सका। ऊन ब्लॉक के गांव खोडसमा की आबादी करीब छह हजार है। गांव के अधिकतर लोग आर्थिक रूप से संपन्न है। तालाब की गंदगी के कारण इन दिनों गांव में अधिकांश लोग बुखार से पीड़ित हैं। तालाब में फैली गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
क्या कहते है ग्रामीण
1. इकबाल का कहना है कि मेरा घर तालाब के बराबर है। पूरे गांव का गंदा पानी इसी तालाब में आता है। लेकिन ग्राम पंचायत इसकी न तो सफाई की व्यवस्था कराती है और न ही तालाब का सुंदरीकरण होता है। बदबू के कारण खाना पीना भी दूभर हो गया। घर के अधिकांश सदस्य बुखार से पीड़ित है।
विज्ञापन

2. राजकुमार का कहना है कि तालाब में फैली गंदगी के कारण बीमारियों ने गांव मे डेरा डाल रखा है। तालाब की सफाई की ओर किसी भी प्रधान ने ध्यान नहीं दिया। हम लोंग तो वर्षों से इस तालाब को देखते आ रहें है। गंदगी के कारण इसका भराव तो हो गया लेकिन सफाई का नाम नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. विपिन का कहना है कि तालाब की गंदगी पूरे गांव की समस्या बन गई है। मेरा घेर तालाब के निकट है। पशुओं को दूध निकालने के दौरान बदबू से वहां रूकना मुश्किल हो जाता है। मच्छरों के कारण पशुओं को भी धुआं व मच्छरदानी लगाकर बचाव करना पड़ता है।
4. सुबोध का कहना है कि तालाब की सफाई व सौंदर्यकरण के लिए ग्राम प्रधान व सीएम हेल्पलाइन को शिकायत कर चुके है लेकिल इसका उद्धार नहीं हो सका। तालाब गंगोह हाईवे पर होने के कारण सुंदरता व जल संरक्षण की मिसाल बन सकता है।

क्या कहते हैँ प्रधान
ग्राम प्रधान विनोद कुमार का कहना है कि तालाब की सफाई व सुंदरीकरण की समस्या की शिकायत आ रही है। तालाब की सफाई व सुंदरीकरण के प्रयास के लिए उच्चाधिकारियों से बात कर समस्या को दूर कराया जाएगा। गांव के कुछ लोग पानी निकासी व सफाई के लिए भी बाधा बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed