{"_id":"5e21feaf8ebc3e4b092ba68c","slug":"discussion-on-examination-will-be-broadcast-live-in-schools-shamli-news-mrt46437831","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में होगा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में होगा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
विज्ञापन

शामली। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी विद्यालयों में कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने जनपद के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भेजे पत्र में कहा कि 20 जनवरी को तालकटोरा स्टेडियम में पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे के मध्य परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम होगा। उसका प्रसारण दूरदर्शन और रेडियो चैनल के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों से कहा कि सभी विद्यालयों में कक्षा 6 से ऊपर की कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को यह प्रसारण दिखाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। विद्यालय में उपलब्ध टीवी सेट को क्रियाशील करें और निर्बाध विद्युत व्यवस्था की जाए। जिन विद्यालयों में टीवी नहीं है, वहां पर विद्यालय निजी स्रोत से टीवी सेट किराए पर लिए जाने की व्यवस्था कर सकते है। उन्होंने बताया कि इंटरनेट के माध्यम से कंप्यूटर, लैपटॉप पर भी प्रसारण देखे जाने की व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने दूर दराज के इलाकों में रेडियो के माध्यम से कार्यक्रम सुने जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।