‘ड्यूटी पर मुस्तैद रहकर दायित्वों का करें निर्वहन’
शामली। सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेंद्र अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों से कहा कि ड्यूटी पर मुस्तैद रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
रविवार को डीआईजी ने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। पुलिस कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्द द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद डीआईजी ने कोविड हेल्प डेस्क पर ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी से हेल्प डेस्क के दायित्वों और वहां रखी जाने वाली जरूरी सामग्री के बारे में जानकारी ली। डीआईजी ने पुलिस कार्यालय में आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों और कार्यालय में आने वाले लोगों के प्रतिदिन किए जाने वाले चिकित्सीय परीक्षण का रजिस्टर चेक किया। उन्होंने पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, अभियोजन शाखा, अपराध शाखा, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, जनपद अपराध अभिलेख ब्यूरो, फील्ड यूनिट, डीसीआर और स्थानीय अभिसूचना इकाई शाखा में पहुंचकर अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से ड्यूटी पर मुस्तैद रहकर ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव और सभी सीओ मौजूद रहे।

शामली एसपी कार्यालय पर निरीक्षण करने जाते डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल- फोटो : SHAMLI

शामली एसपी कार्यालय पर निरीक्षण करने जाते डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल- फोटो : SHAMLI