फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Disabled cricketer Mohd. Sadiq's selection in Team India

Shamli News: दिव्यांग क्रिकेटर मो. सादिक का टीम इंडिया में चयन

Sat, 10 Feb 2024 03:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 10 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Disabled cricketer Mohd. Sadiq's selection in Team India
कैराना (शामली)। तेज गेंदबाज एवं भास्कर क्रिकेट एकेडमी के कोच मोहम्मद सादिक का भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन होने से क्षेत्र सहित उनकी एकेडमी एवं परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


कैराना के मोहल्ला कलालान निवासी मो. सादिक अली ने दिव्यांग होने के बावजूद युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। हाल ही में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद द्वार इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच टी-20 मैचों की सीरीज में मो. सादिक अली ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया में अपनी जगह बना ली हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 3-2 से सीरीज अपने नाम की। जिसके चलते अब टीम इंडिया में क्रिकेटर मोहम्मद सादिक अली का चयन हो गया है। सादिक अली टीम इंडिया में चयन होने से पहले जिला स्तर के सभी मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। शुक्रवार को कैराना पहुंचने पर सादिक अली ने बताया कि भास्कर इंटरनेशनल स्कूल की भास्कर क्रिकेट एकेडमी में वह पांच साल से प्रैक्टिस कर रहे थे। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट खेलने का बहुत ज्यादा शौक था। उसी के चलते कड़ी मेहनत करने के बाद आज वह एक बड़े मुकाम पर पहुंचे और भास्कर क्रिकेट एकेडमी का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


पिता थे राजमिस्त्री

मो. सादिक अली राजमिस्त्री मो. इस्लाम के पुत्र है। कुछ दिन पहले उनके पिता का निधन हो गया था। सादिक के टीम इंडिया में चयन होने से घर में खुशी का माहौल बना हुआ हैं। बचपन से दिव्यांग होने की वजह से मोहम्मद सादिक के सामने अनेकों कठिनाई जरूर आई, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति और लक्ष्य का पीछा करते हुए कभी भी हार नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद ने की मदद

क्रिकेटर मो. सादिक ने बताया कि भास्कर इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद फैसल कुरैशी ने उनकी हमेशा बहुत मदद की। मैनेजिंग डायरेक्टर एमएफ कुरैशी ने बताया कि मैच के दौरान ही सादिक के पिता की निधन हो गया था। इस दौरान इतने गहरे सदमे में भी सादिक़ को मैच खेलने के लिये प्रेरित किया।


कोच बन युवाओं को करा रहे कोचिंग

कई वर्षों से नगर की भास्कर क्रिकेट एकेडमी में दिव्यांग क्रिकेटर मो. सादिक कोच बने हुए हैं। जहां पर वे आसपास के युवा खिलाड़ियों को कोचिंग भी करा रहे हैं। भास्कर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन नसीम क़ुरैशी, मैनेजिंग डायरेक्टर एमएफ कुरैशी, एमएम कुरैशी, बीएड प्राचार्य डॉ. अमितेश शर्मा, स्कूल प्रधानाचार्य नौशाद अली, राममेहर पांचाल, प्रदीप चौहान, इमरान चौधरी, राजीव सिंघल, गजेंद्र सिंह आदि समस्त स्टाफ ने सादिक अली को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed