फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DIOS office will shift to new building in new year

नए साल में नवीन भवन में शिफ्ट होगा डीआईओएस कार्यालय

Sun, 01 Dec 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
DIOS office will shift to new building in new year
शामली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। - फोटो : SHAMLI
शामली। साढ़े तीन साल से निर्माणाधीन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय दिसंबर में निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन से माध्यमिक शिक्षा विभाग को हस्तांतरित हो जाने की उम्मीद है। नए साल में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय शिफ्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला बनने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय अस्थाई रुप से शहर के वीवी इंटर कॉलेज में चालू किया गया था। इसके बाद गोहरनी गांव में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लिए जिला प्रशासन ने भूमि आरक्षित करते हुए शासन से भवन निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त कराने का अनुरोध किया गया था। इस पर शासन ने जिला विद्यालय कार्यालय के लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन का निर्माण एजेंसी नियुक्त करते हुए 200.84 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। साथ ही प्रथम किश्त के रुप में 50 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त करते हुए कार्य पूरा करने का अप्रैल 2017 का लक्ष्य निर्धारित किया था। निर्माण एजेंसी ने मई 2016 से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निर्माण शुरू कर दिया था। शासन से भवन निर्माण की तीसरी किश्त न आने से निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ था। शासन से तीन माह पूर्व अंतिम किश्त जारी हुई थी।
विज्ञापन

गत सप्ताह अपर मंडलायुक्त सहारनपुर ने डीआईओएस कार्यालय नवीन भवन का निरीक्षण किया था। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्यालय भवन माध्यमिक शिक्षा विभाग को दिसंबर में हस्तांतरित करने के निर्देश दिए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि कार्यालय में चैनल्स व रैंप व पुताई कार्य अधूरा था। दिसंबर में पुताई और अवशेष कार्य पूरा होने के बाद विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। नए साल में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय नवीन भवन में शिफ्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed