फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Did not signal, the train stopped at the gate

नहीं िमला सिग्नल, फाटक पर रुकी ट्रेन

Sat, 08 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 08 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Did not signal, the train stopped at the gate
problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सहारनपुर जाने वाले ट्रेन शुक्रवार दोपहर सिग्नल नहीं मिलने के कारण धीमानपुरा फाटक पर रुक गई। जिस  कारण दोनों ओर भयंकर जाम लग गया। करीब 15 मिनट बाद ट्रेन को सिग्नल मिला तो वह गंतव्य को रवाना हुई, जिसके बाद दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका। 
विज्ञापन


दोपहर बारह बजे के करीब सहारनपुर ट्रेन जाती है। शुक्रवार को शामली स्टेशन से ट्रेन सहारनपुर के लिए चली, लेकिन आउटर पर सिग्लन नहीं मिलने के कारण ट्रेन धीमानपुरा फाटक पर रुक गई। ट्रेन के चलने से पहले ही फाटक के दोनों ओर जाम लगा हुआ था। ट्रेन के फाटक के पास रुकने के कारण जाम ओर भयंकर हो गई। करीब 15 मिनट तक ट्रेन फाटक पर सिग्नल के इंतजार में खड़ी रही। 
विज्ञापन


बाद में उसे सिग्नल दिया गया। जिसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना हुई। इस दौरान एसटी तिराहे तथा दूसरी ओर शिव चौक तक भयंकर जाम लग गया। जाम लगने के कारण लोगों को भयंकर परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस के प्रयास से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज पांच घंटे ठप रहेगा रेल यातायात 
शामली। तीन स्थानों पर अंडरपास निर्माण के चलते शनिवार को दिल्ली - शामली सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही बंद रहेगी। दिल्ली शामली सहारनपुर रेल मार्ग पर कांधला, हिंड (थानाभवन) और सहारनपुर जिले के मनानी में अंडरपास का निर्माण होना है।


स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि पूर्वाह्न 11 से अपराह्न चार बजे तक मेगा ब्लाक रखा है। दिल्ली शामली सहारनपुर रूट पर ट्रेनों की आवाजाही नहीं होगी। सुबह दिल्ली से चलकर सहारनपुर जाने वाली लाल ट्रेन को शामली स्टेशन पर रोक दिया जाएगा। वहीं, सहारनपुर से आने वाली पैसेंजर ट्रेन दो घंटा देरी से चलाई जाएगी। दिल्ली से ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन भी दो घंटा देरी से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed