फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Did not notice, the queue in banks

नहीं लगाया नोटिस, बैंकों पर लगी कतार

Tue, 22 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 22 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Did not notice, the queue in banks
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। बैंकों में कैश न आने के कारण सुबह से ही बैंक शाखाओं पर ग्राहकों की लाइनें लगी रहीं। कैश न मिलने के कारण ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं ने इस बात पर रोष जताया कि बैंक की ओर से कैश उपलब्ध न होने के बारे में कोई नोटिस चस्पा नहीं किया गया। इसके चलते लोग घंटों कतार में ही खड़े रहे और बाद में मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को पंजाब नैशनल बैंक, ओबीसी, यूनियन बैंक, स्टेट बैंक के सामने ग्राहकों की सुबह से ही कतारेें लग गई थीं। निर्धारित समय पर बैकों के खुलने के साथ ही रुपये जमा कराने वाले ग्राहकों ने पैसा जमा कराना शुरू कर किया। लेकिन पैसा लेने वालों की कतारें शुरू होने पर शाखा प्रबंधकों ने कैश न आने की सूचना दी। इस पर ग्राहकों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्राहकों को शांत किया। ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में कैश था। मगर वहां से भी महज 10-12 लोगों को ही पैसा मिल सका। 
विज्ञापन


कस्बे की एक मात्र पंजाब नेशनल बैंक शाखा ऐसी रही, जहां दोपहर दो बजे तक ग्राहकों को नकदी मिली। बैंकों के सामने तीन-तीन कतारें लगी थीं। इसमें जमा करने वाले, पैसा लेने वाले तथा तीसरी लाइन महिलाओं की थी। कैश न आने की सूचना पर सबसे बुरा हाल महिलाओं का रहा। रिया, समुंदरी, संतोष देवी, ओमवीरी, जगवंती, प्रेमो, लच्छो देवी ने कहा कि तीन घंटे तक कतार में लगे रहने से भी कोई फायदा नहीं मिला। पीएनबी के शाखा प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जितना कैश उपलब्ध था, उसे वितरित करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं,थानाभवन में नगर के व्यापारी उपेंद्र तायल और एक अन्य व्यापारी ने लगभग दो - दो लाख रुपये के छोटे नोट पीएनबी शाखा में जमा कराए। 

शामली में नए नोट दिलाएगी मिनी एटीएम वैन

शामली। भारतीय स्टेट बैंक की शामली शाख्रा ने ग्राहकों की सुविधा के लिए मिनी एटीएम वैन शुरू की है। सोमवार को हनुमान रोड़ नाला पटरी के पास पर भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक यशपाल माटा और शामली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अरविद संगल ने मिनी एटीएम वैन का शुभारंभ किया। नोटबंदी के बाद बैंकों के साथ एटीएम में भीड़ खत्म नही हो पा रही है।


जैसे ही एटीएम खुलते है, भीड़ शुरू हो जाती  है। भारतीय स्टेट बैक ने बैक ग्राहकों की समस्याओं से निपटने के लिए शामली शहर में चलती- फिरती मिनी एटीएम वैन की सुविधा उपलब्ध कराई है। यह मिनी एटीएम वैन शहर के बाजारों और अन्य क्षेत्रों में अलग-अलग दिन खड़ी रहेंगी। इसमें  दो हजार रुपये के नोट ग्राहकों को उपलब्ध कराएगी। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक यशपाल माटा ने बताया कि सोमवार को छह लाख रुपये मिनी एटीएम मशीन में उपलब्ध कराए गए। नोएडा से भी नया कैश एसबीआई शाखा में शाम तक पहुंच जाएगा। इस मौके पर विकास जैन, विधि जैन, विनीत सिंघल, ऋषिपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed