फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Did not bathe in Yamuna, devotees returned after worshiping

यमुना में नहीं किया स्नान, पूजा कर लौट गए श्रद्धालु

Sun, 11 Apr 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Did not bathe in Yamuna, devotees returned after worshiping
कैराना यमुना नदी तट पर गंदगी के बीच खडे होकर पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : SHAMLI
कैराना। सोमवती अमावस्या पर हरियाणा सहित अन्य जनपदों के लोग यमुना पर स्नान करने पहुंचे। मगर यमुना में गंदगी के कारण श्रद्धालु स्नान नहीं कर सके और सिर्फ पूजा-अर्चना कर लौट गए।
विज्ञापन

चैत्र मास की अमावस्या पर रविवार सुबह से ही हरियाणा सहित अन्य जनपदों से महिलाएं, पुरुष व बच्चे कैराना स्थित यमुना पर पहुंचे। यमुना की साफ सफाई नहीं होने के कारण स्नान करने वाली जगहों पर गंदगी और पॉलिथीन जमा हुआ मिला। इस कारण श्रद्धालुओं ने स्नान ही नहीं किया। केवल पूजा अर्चना कर वापस लौट गए।
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत गोहाना निवासी श्रद्धालु सुंदर ने बताया कि वह अपने गांव के 15-20 लोगों साथ अमावस्या पर यमुना पर स्नान करने के लिए पहुंचे थे। मगर यमुना किनारे स्नान घाट पर सफाई नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए।

कैराना यमुना नदी तट पर गंदगी के बीच खडे होकर पूजा करते श्रद्धालु

कैराना यमुना नदी तट पर गंदगी के बीच खडे होकर पूजा करते श्रद्धालु- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed