फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Diarrhea outbreak is not stopping in the district, patients are increasing continuously

Shamli News: जिले में नहीं रुक रहा डायरिया का प्रकोप, लगातार बढ़ रहे मरीज

Thu, 06 Jun 2024 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea outbreak is not stopping in the district, patients are increasing continuously
शामली। गर्मी के कारण जिले में लगातार डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में हर रोज 120 से अधिक लोग डायरिया का उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं चिकित्सक मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले का तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा है। इसके चलते लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आ रहे हैं। वहीं डायरिया के 120 से अधिक मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। सीएमएस डॉ. अशोक के अनुसार इस मौसम में लापरवाही न बरतें। एसी से तुरंत तेज गर्मी में न जाएं।अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें। गर्मी के मौसम में इस प्रकार की बीमारियां आम हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिला अस्पताल में व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



डायरिया के लक्षण



पेट में ऐंठन, उल्टी, बुखार आना, भूख कम लगना, लगातार शरीर कमजोर होना


बचाव

- पानी अधिक से अधिक पीएं

-दूषित खानपान के प्रयोग से बचें

- फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर प्रयोग करें

- उल्टी-दस्त होने पर ओआरएस का घोल लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed