Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Diabetes patients are increasing due to change in diet

खानपान में बदलाव से बढ़ रहे मधुमेह के मरीज

Sun, 13 Nov 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Diabetes patients are increasing due to change in diet
खानपान में बदलाव से बढ़ रहे मधुमेह के मरीज
विज्ञापन

शामली। मधुमेह बीमारी की जकड़ में अब बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक आ रहे हैं। इसका बड़ा कारण खानपान ठीक न होना और फसलों में खाद व यूरिया का अधिक प्रयोग। जनपद में आज पचास हजार से अधिक लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी के कारण शरीर में कई और बीमारी घर कर जाती हैं। इनमें से कुछ जानलेवा साबित होती है।
14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। इस बीमारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक होना चाहिए। यह बीमारी अब घातक होने लगी है। पहले कुछ ही लोगों को ही होता था और वह भी सिर्फ बुजुर्गों या एक सीमित उम्र के बाद, लेकिन आज ये बीमारी बच्चों में भी हो जाती है। खानपान ठीक तरह से नहीं रहा है। पहले फसलों में खाद व यूरिया, कीटनाशक दवाइयों का अधिक प्रयोग नहीं होता था और पैदावार भी अच्छी होती थी, लेकिन आज इसका प्रयोग अधिक बढ़ गया है। इसकी वजह से मधुमेह की बीमारी बढ़ने लगी है। मधुमेह के मरीजों को ठंड में अधिक परेशानी उठानी पड़ती है और वह अधिक चल भी नहीं पाते हैं। इसलिए शुगर की बीमारी से बचने के लिए खानपान पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

खाद-यूरिया युक्त फसल भी शुगर का कारण
डॉ. रीतू जैन ने बताया कि जब से फसल में खाद, यूरिया का प्रयोग होना शुरू हुआ तब से शुगर की बीमारी बढ़ रही है। प्रोडक्ट की क्वालिटी पर लगातार घट रही है, जिससे आज बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस बीमारी से ग्रस्त है। कंपनियों को प्रोडक्ट की क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए और किसानों को फसल में खाद-यूरिया का प्रयोग कम करना चाहिए। पहले यह बीमारी काफी कम लोगों में होती थी, लेकिन काफी लोगों में यह बीमारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानी बरतनी चाहिए
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ब्लड शुगर जांच शिविर लगाया जाएगा। मरीजों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि मधुमेह से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और मीठा का प्रयोग कम करना चाहिए। साथ ही उन्हें सुबह उठकर योगाभ्यास करना चाहिए, जिससे वह शुगर बीमारी से दूर रह सकें।
बचाव
- मीठा खाना कम करना चाहिए।
- सुबह व्यायाम करना चाहिए।
- ग्रीन-टी पीनी चाहिए।
- करेला, जामुन, तुलसी, अंजीर के पत्ते, मेथी, दालचीनी का प्रयोग करना चाहिए।
डायबिटीज के कारण
- इंसुलिन की कमी।
- परिवार में किसी व्यक्ति को डायबिटिज होना।
- बढ़ती उम्र।
- हाई कॉलेस्ट्रोल लेवल।
- व्यायाम न करने की आदत।
- हाई ब्लड प्रेशर।
- खानपान की गलत आदतें।
- सूखी खांसी आना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed