फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   dhopeher me barsi aag , shaam badla mausam ka mijaaj

दोपहर तक बरसी आग, शाम को बदला मौसम का मिजाज

Wed, 22 May 2019 11:00 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 22 May 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
dhopeher me barsi aag , shaam badla mausam ka mijaaj
file - फोटो : amarujala
भीषण गर्मी और लू चलने से बुधवार को लोगों का हाल बेहाल रहा। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया। गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शाम को आकाश में थोड़े बादल छाए जाने और पछुआ हवा चलने से मौसम में थोड़ा बदलाव आया।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने के बाद से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को भीषण गर्मी के चलते दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तीन बजे के बाद आकाश में हल्के बादल छाए जाने और धूप हल्की होने से 13 किमी प्रति घंटे पछुआ हवा चली। अचानक मौसम में बदलाव आने से बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर भी पहल पहल कम दिखाई दी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिन का तापमान में दो डिग्री पारा गिरने की संभावना है। शनिवार को दिन और रात के तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस में गिरावट आएगी। रविवार को एक बार फिर गर्मी अपना तेवर दिखाएगी। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सोमवार और मंगलवार को 42 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। उधर, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुुवालिया के मुताबिक 25 मई तक शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक कुछ स्थानों पर गरज के साथ आंधी चलने का अनुमान है। अधिकतर तापमान 42 से लेकर 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed