फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Dharna will continue till farmers' demands are not met'

किसानों की मांग पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा: बाबा श्याम सिंह

Wed, 03 Aug 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
'Dharna will continue till farmers' demands are not met'
बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में किसानों के धरने को संबोधित करते बाबा श्याम सिंह व मौजूद चरथाव? - फोटो : SHAMLI
‘किसानों की मांग पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा’
विज्ञापन

बाबरी। क्षेत्र के गांव बुटराड़ा व करौदा हाथी के समीप दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के मुआवजे को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के छठे दिन मंगलवार को धरना स्थल पर किसानों के शासन प्रशासन की बुद्धि-शुद्घि के लिए यज्ञ किया। वहीं गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह मलिक ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती धरना जारी रहेगा।

धरने को समर्थन देने पहुंचे चरथावल से सपा विधायक पंकज मलिक ने कहा कि सपा का समर्थन किसानों के साथ है। किसानों की सभी मांगे पूरी होने तक सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारी खेत में न घुसे। समस्या का जल्द समाधान न होने पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। विधायक कहा कि किसानों की हक की लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेंगे। गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह मलिक भी पहुंचे और शासन प्रशासन को चेतावनी दी कि किसानों की सहनशक्ति की सीमा के बाद हमें हाईवे भी जाम करना पड़ सकता है। वहीं किसानों ने एक बार फिर मवी कला की तर्ज पर एक रेट एक प्रोजेक्ट की मांग की। अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी किसानों के हालात को जानने के लिए नहीं पहुंचा। इस पर भी रोष प्रकट किया। गांव भैसानी में कंपनी के कुछ कर्मचारी कार्य करने के लिए आए थे उनका भी किसानों ने विरोध किया और सख्त चेतावनी देते उन्हें वापस भेज दिया। निर्णय लिया गया कि बुधवार को बागपत के टीकरी गांव में होने वाली महापंचायत में शामली के किसानों का बड़ा जत्था ठाकुर वीर सिंह के नेतृत्व में जाएगा। धरने की अध्यक्षता जगवीर सिंह ने की व संचालक समिति के सचिव विदेश मलिक ने किया। धरने में बाबा राजवीर सिंह लांक, बिजेंद्र सिंह बाबरी, वीरपाल आर्य, मास्टर महावीर चौधरी किरण सिंह, हाजी तुफैल इंतजार मुखिया आदि मौजूद रहे। किसान संघर्ष समिति के सचिव विदेश मलिक ने धरने पर बैठे हुए किसानों को बताया अभी तक 1.20 लाख रुपये चंदे के रूप में किसानों ने सहयोग किया है।

बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में धरने पर बैठे किसान।

बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में धरने पर बैठे किसान।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed