फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   dhaavako ke saath daure vidhaayak

धावकों के साथ दौड़े विधायक और अधिकारी 

Wed, 31 Oct 2018 11:50 PM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 31 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
dhaavako ke saath daure vidhaayak
file - फोटो : amarujala
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शहर के हनुमान धाम से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। जिसमें विधायक, अधिकारी, धावक और भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
विज्ञापन

बुधवार को पटेल की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक तेजेंद्र निर्वाल व मोहित बेनिवाल ने हरी झंडी दिखकर किया। दौड़ शहर के हनुमान धाम स्थित रामलीला मैदान से शुरू होकर कमला कॉलोनी, शिवगंज मंडी, मिल रोड, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, वीवी इंटर कॉलेज रोड से होते हुए वापस हनुमान धाम पर पहुंचकर संपन्न हुई। विधायक तेजेंद्र निर्वाल धावकों के साथ खूब दौड़े। कहा कि देश के 550 राज्यों और सियासतों को एकसूत्र में पिरोकर देश को मजबूत बनाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कठिन कार्यों को भी अत्यंत कुशलता पूर्वक पूर्ण किया है। सभी से उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। मौके पर युवा जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, प्रमोद नामदेव, प्रसन्न चौधरी, मोहित बेनिवान, मनोज चौधरी, अजय संगल, संगीता जिंदल, शशि अरोरा, मनोज शर्मा, अनुराग शर्मा, रवि कश्यप, तेजस्वी, अंकित गुप्ता, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में एडीएम ने दिलाई शपथ
एडीएम केबी सिंह ने देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने सत्यनिष्ठा से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने, सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाए रखने की शपथ ग्रहण कराई। मौके पर डिप्टी कलेक्टर राजेश जैन, डिप्टी कलेक्टर सुरजीत सिंह, तहसीलदार अभयराज पांडेय, न्यायिक तहसीलदार राजकुमार, अशोक कुमार अरोड़ा, अशोक टांक, विनोद अरोड़ा, जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय, शपकंत हसन, कुलदीप, महेश कुमार, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed