फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Operators complained to the DM for not receiving their honorarium for 31 months.

Shamli News: 31 माह से मानदेय नहीं मिलने पर ऑपरेटरों ने डीएम से की शिकायत

Wed, 02 Sep 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 02 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Operators complained to the DM for not receiving their honorarium for 31 months.
शामली कलक्ट्रेट पर ​​शिकायत करने पहुंचे ऑपरेटर। संवाद
बनत । प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में जल निगम की पानी की टंकी के संचालन के लिए तैनात ऑपरेटरों 31 माह से मानदेय नहीं मिलने की शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन

ऑपरेटरों ने डीएम से की शिकायत में बताया गया कि जिले के विभिन्न गांवों और कस्बों में पानी की टंकियों के संचालन के लिए ऑपरेटर तैनात हैं। आरोप है कि फरवरी 2024 से अगस्त 2026 तक करीब 31 माह का मानदेय उन्हें नहीं दिया गया। ऑपरेटरों का कहना है कि मानदेय नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई बार संबंधित अधिकारियों और कंपनी के कर्मचारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ आरोप लगाया कि कंपनी के अधिकारियों द्वारा मानदेय भुगतान को लेकर टालमटोल की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर बकाया मानदेय दिलाने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत देने वालों में सतीश साठी, प्रदीप कुमार, विपिन कुमार, दीपक कुमार, शिवम कुमार, राहुल कुमार, मोहित कुमार आदि ऑपरेटर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed