{"_id":"6841ebd9c55318a8fa0ca487","slug":"devotees-took-a-holy-dip-in-the-yamuna-on-ganga-dussehra-shamli-news-c-26-1-smrt1048-143294-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गंगा दशहरा पर यमुना में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गंगा दशहरा पर यमुना में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
गंगा दशहरे पर्व पर जलालाबाद के गंंदेवड़ा संगम पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
- स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के किए गए कड़े बंदोबस्त
- बिडौली में यमुना पुल पर जाम में फंसी रही एंबुलेंस, पुलिस ने जाम खुलवाकर निकलवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना/बिडौली/जलालाबाद। गंगा दशहरा के अवसर पर बृहस्पतिवार को जिले में कैराना, बिडौली स्थित यमुना नदी में और गंदेवड़ा संगम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा अर्चना की और पिंड दान किए। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
जिले में गंगा दशहरा पर्व परंपरागत तरीके से उल्लास के साथ मनाया गया। कैराना स्थित यमुना नदी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही स्नान के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में सूर्य को अर्घ्य देकर आस्था की डुबकी लगाई और पिंड दान किए। स्नान के दौरान यमुना नदी में पानी का स्तर काफी कम रहा। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। प्रशासन की ओर से गंगा दशहरे के स्नान से पूर्व यमुना नदी के किनारे पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बांस बल्लियों की बेरिकेडिंग कराई गई थी। साथ ही पुलिस फोर्स व करीब 12 प्राइवेट गोताखोर भी यमुना नदी पर तैनात किए, ताकि स्नान के दौरान कोई श्रद्धालु यमुना नदी में न डूब सके।
पुलिस की ओर से यमुना नदी में नाव के जरिए घूमकर श्रद्धालुओं को बेरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करने की अपील की जाती रही। गंगा दशहरे पर्व पर यमुना नदी के किनारे मेले का आयोजन किया गया। मेले में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद व बच्चों के लिए खिलौने आदि की खरीदारी की। बिडौली में गंगा दशहरे पर पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में डुबकी लगाई तथा अपनी मन्नतें मांगीं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि उन्होंने पुत्र की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर उन्होंने अपने पुत्र कृष्णा का मुंडन कराया है।
विज्ञापन
जलालाबाद क्षेत्र में गंदेवड़ा गंगा यमुना संगम पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा-यमुना और घाट पर 12 ज्योर्तिलिंग बनाकर भगवान शंकर की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं द्वारा पुराेहितों को दान देकर पुण्य प्राप्त किया। मेले में बच्चों ने खरीदारी की। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जगह-जगह भंडारे व पानी के प्याऊ लगाए गए थे। आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूर दराज और हरियाणा के कई जिलों से भी श्रद्धालु गंदेवड़ा संगम घाट पर स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं सुख समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए संगम घाट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। इस दौरान गंगा तट हर हर गंगे के उदघोष से गूंज उठा। गोताखोरों की टीम भी तैनात रही। संगम घाट पर पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा रही।
- बिडौली में लगा रहा जाम
शामली। दशहरे पर लगे मेले में श्रद्धालुओं ने खरीदारी भी की। बिडौली में यमुना नदी का एक पुल बंद होने के कारण भीड़ अधिक बढ़ गई और वाहनों का लंबा जाम लग गया वाहनों के जाम में पंजाब की तरफ से आ रही एंबुलेंस फंस गई, जिसे झिंझाना पुलिस ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर जाम खुलवाया और एंबुलेंस को निकलवाया।