फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Devotees thronged to hear the praises of Lord Shiva

भगवान शिव की महिमा का गुणगान सुन झूमे श्रद्धालु

Sun, 08 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Devotees thronged to hear the praises of Lord Shiva
भगवान शिव की महिमा का गुणगान सुन झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला नंदू प्रसाद स्थित वाल्मीकि कुटी आश्रम में सावन मास की शिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य शिव जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने देर रात तक भगवान शिव के भजन प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर विवश कर दिया।

शनिवार रात को जागरण के मुख्य अतिथि विजय कौशिक व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता घनश्याम पारचा ने ज्योति प्रज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया। मंदिर के महंत महेंद्र भूषण ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद फ्रेंडस म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भगवान शिव और भगवान वाल्मीकि के भजन प्रस्तुत किए। भजन गायकों में निशांत पाठक, नीरज तूफानी, लाल सिंह लचक, रमेश कुमार, सचिन कुमार, वासु भंवरा आदि ने देर रात तक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप टांक मायूस रहे। इस अवसर पर वैद्य उपेंद्र द्विवेदी, सोमदत्त गहलोत, राधेश्याम पारचा, राजू शाह महाराज, देवेंद्र बिड़ला, धर्म पारचा, प्रवेश पाहिवाल, सुनील चंद्रा, संतोष बिड़ला, नरेश महरौलिया, देवेंद्र धीगान, लालू राम बिड़ला, प्रवीण वाल्मीकि, अमित बिड़ला, लवली टांक, शशिकांत पाहिवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed