{"_id":"5e1776dd8ebc3e881f4dd3b6","slug":"devotees-praise-maa-shakambhari-devi-shamli-news-mrt4629824199","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने मां शाकंभरी देवी का गुणगान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने मां शाकंभरी देवी का गुणगान किया
विज्ञापन

शामली/ कैराना। जिलेभर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने केक काटकर मां शाकंभरी देवी जन्मोत्सव मनाया गया। गायक रमेश नामदेव ने मां शाकंभरी देवी के भजन प्रस्तुत करके देर रात तक झूमने को मजबूर कर दिया।
बृहस्पतिवार की शाम शहर के रेलवे रोड स्थित सत्यनारायण मंदिर में मां शाकंभरी देवी सेवा समिति की ओर से जन्मोत्सव श्रद्धालुओं ने केक काटकर मनाया गया। भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक रमेश नामदेव ने मां शाकंभरी देवी के भजन प्रस्तुुत करके मां का गुणगान किया। मां की आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर भौरीलाल संगल, राकेश कुमार अग्रवाल, सुरेंद्र बंसल, संजय धीमान, निशांत संगल आदि मौजूद रहे। कैराना के देवी मंदिर में मां बाला सुंदरी मंदिर को मां शाकंभरी देवी के जन्मदिन पर भव्य दरबार सजाया गया। बाला सुंदरी मंदिर को चारों तरफ से लाइटों व झालरों से सजाया गया। मंदिर को गुब्बारे और फूल मालाओं से भी सजाया गया था। इस दौरान मंदिर में चारों तरफ श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। शाम छह बजे महाआरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि उपस्थित कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा, किलागेट पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव के द्वारा माता रानी को भोग लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सुभाष संगल, डॉक्टर दीपक, विकास सिंघल, विशाल सिंघल, हिमांशु सिंघल, सचिन, शिवम गोयल, वैभव गुप्ता, विकास वर्मा, दीपक, सुनील, सुशील, रमेश चंद्र वर्मा, रवि वालिया, अनिल काका, रामअवतार मित्तल, घासीराम कश्यप आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी पुलिस बल तैनात रहा।