फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Devotees offered prayers to the rising sun

Shamli News: उगते हुए सूर्य को श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य

Tue, 21 Nov 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 21 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered prayers to the rising sun
शामली हनुमान धाम पर छठ महापर्व पर सूर्य भगवान का जला का अर्घ्य अर्पित करती महिला
शामली। जिलेभर में पूर्वांचल के श्रद्धालुओं ने उदय हुए सूर्य की शिव सरोवर के जल में खड़े होकर पूजा-अर्चना की। अर्घ्य देकर परिवार के बच्चों की खुशहाली की मंगलकामनाएं की । 36 घंटे के उपवास का समापन हो गया। पर्व के समापन पर परिवार और घर आए मेहमानों को पकवान खिलाया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह चार बजे से शहर के श्री हनुमान धाम में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। धाम के शिव सरोवर में उदय होते हुए सूर्य देव को पूर्वांचल के महिला-पुरुष और बच्चों ने अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं ने हनुमान धाम के शिव सरोवर के पास पूजा-अर्चना के लिए छठ मैया का मंडप बनाया। स्थापित की गई छठ मैया की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर फल, सब्जियां और अन्य सामग्री अर्पित की। शिव सरोवर के जल में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करते हुए मनोकामनाएं की। इस मौके पर अशोक श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, संदीप यादव, ठाकुर लल्लन सिंह, शोभा देवी,अर्चना बालेश, निशा, शामली चीनी मिल के अशोक श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी की ओर से मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गाय के दूध का वितरण कराया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर महिला फोर्स रही तैनात
छठ पूजा अंतिम दिन जिला-प्रशासन की ओर से महिला पुलिस फोर्स की व्यवस्था रखी थी। हनुमान धाम और सरोवर के आसपास फोर्स तैनात रही।
छठ पूजा का हुआ समापन
थानाभवन। लोक आस्था का महा पर्व छठ पूजा नहाय खाय से शुरू होकर सोमवार सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देकर समापन हो गया। चार दिन तक घर परिवारों में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने व्रत रखे तथा लोक गीतों के साथ छठ मैया और भगवान सूर्य देव की पूजा अर्चना की। संवाद

शामली हनुमान धाम पर छठ  महापर्व पर सूर्य भगवान का जला का अर्घ्य   अर्पित करती   महिला

शामली हनुमान धाम पर छठ महापर्व पर सूर्य भगवान का जला का अर्घ्य अर्पित करती महिला

शामली हनुमान धाम पर छठ  महापर्व पर सूर्य भगवान का जला का अर्घ्य   अर्पित करती   महिला

शामली हनुमान धाम पर छठ महापर्व पर सूर्य भगवान का जला का अर्घ्य अर्पित करती महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed