{"_id":"679a7c20f7d2899de104a7ca","slug":"devotees-from-shamli-were-stranded-in-lalganj-and-jagatpura-for-12-hours-shamli-news-c-26-1-smrt1047-136050-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली के श्रद्धालु 12 घंटे तक लालगंज और जगतपुरा में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली के श्रद्धालु 12 घंटे तक लालगंज और जगतपुरा में फंसे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। प्रयागराज कुंभ में भगदड़ मच जाने के बाद शामली के श्रद्धालु करीब 12 घंटे फंसे रहे। लालगंज के पास ही श्रद्धालुओं की दो बसें और जगतपुरा के पास पांच बसों को रोके रखा। 12 घंटे बाद ही श्रद्धालुओं की बस को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। पूरे दिन श्रद्धालु भूखे-प्यासे प्रयागराज जाने का इंतजार करते रहे।
मंगलवार शाम सात बजे शामली जिले के गढ़ीपुख्ता कस्बे से सनातन हिंदू रक्षा दल की दो बसें और शामली शहर से श्रद्धालुओं की पांच बसों को प्रयागराज कुंभ में गंगा स्नान के लिए रवाना किया गया। प्रयागराज में हादसे के बाद शामली से मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ, एटा, कन्नौज फतेहपुर से रुट डायवर्ट कर दिया गया। लालगंज के पास श्रद्धालुओं की दो बस, जबकि जगतपुरा के पास पांच बसों को रोके रखा। यात्री 12 घंटे तक बस में ही बैठकर प्रयागराज जाने का इंतजार करते रहे।
सनातन हिंदू रक्षा दल के संयोजक रणकुमार, सलेकचंद पंजोखरा, महेंद्र सिंह, रामपाल संदीप ने बताया कि बुधवार को पूरे दिन सुबह पांच बजे शाम पांच बजे वह फंसे रहे। श्रद्धालुओं को खाने पीने का सामान भी नहीं मिल सका।