फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Devotees danced on Baba's hymns

Shamli News: बाबा के भजनों पर झूमते रहे श्रद्धालु

Sun, 30 Apr 2023 07:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced on Baba's hymns
-अग्रवाल धर्मशाला में श्री हनुमान जागरण महोत्सव
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के तालाब रोड स्थित जैन धर्मशाला में हनुमान जागरण महोत्सव हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बाबा का गुणगान किया। जागरण में बाहर से आए कलाकारों ने बाबा के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने को मजबूर कर दिया। श्री जय हनुमान सेवा मंडल की तरफ से शनिवार रात को आयोजित 19वां विशाल श्री हनुमान जागरण महोत्सव में पूजन समाजसेवी अनमोल गर्ग व ज्योति प्रज्ज्वलन मानस संगल की। जागरण की शुरुआत ब्रिजेश वशिष्ठ ने हनुमान चालीसा से की। उन्होंने दुख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। हनुमानगढ़ से पधारे भजन गायक देव चुग ने कहा कैसा करिश्मा तूने हनुमान कर दिया, राम ने कलियुग तुम्हारे नाम कर दिया, पांवों में घुंघूरू बांधकर नाचे जपे राम की माला, ये मोटे-मोटे नैना कर दे जादू टोना, देख तेरा दरबार दीवाने हो गए हम आदि सुनाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। फतेहाबाद से आई भजन गायिका गुंजन सक्सेना ने कहा कि दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं, संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं, सुनाया। बिजनौर से आई आकांक्षा मित्तल ने छम-छम नाचे वीर हनुमान आदि सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर पवन गोयल, विपिन गोयल, विकास अग्रवाल, योगेश तायल, निर्दोष मित्तल, सुभाष अग्रवाल, राजकुमार जैन, तरुण संगल, राजकुमार जैन, अनिल संगल, अजय गर्ग, खुशीराम अरोरा, संजय गुणदेव, दीपक कौशिक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरीश नामदेव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed