{"_id":"640324e89f6df0b6ad06f824","slug":"devotees-danced-in-hari-naam-bhajan-sankirtan-shamli-news-c-26-1-smrt1046-112-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हरि नाम भजन संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हरि नाम भजन संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु
Sat, 04 Mar 2023 04:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 04 Mar 2023 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। श्री हनुमान धाम पर संत नामदेव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार रात नामदेव समाज द्वारा सामूहिक होली मिलन एवं हरि नाम भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने फूलों से होली खेली।
कार्यक्रम का शुभारंभ संत नामदेव मंदिर में ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गुरु मेरा पारब्रह्म गुरू ही भगवत भजन सामूहिक रूप से गाया। भजन गायक उत्तम नामदेव ने भजन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद श्रवण मस्ताना ने भजन गाया। शामली के गायक कैलाश गोत्रा ने किसने मारी पिचकारी जरा सामने तो आओ.. होली आई रे कन्हाई रंग बरसे सुना दे जरा बांसुरी.. भजन गाकर सबको होली की मस्ती में सराबोर कर दिया।
भजन गायक हरीश नामदेव के भजन पर सभी झूमने लगे। इसके बाद बाहर से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण की फूलों से होली खेलते हुए सुंदर झांकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम की समाप्ति पर ठाकुर जी की आरती की गई और फिर प्रसाद वितरण हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल और विशिष्ट अतिथि मानस संगल रहे। नामदेव समाज की ओर से अतिथियों को पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मनोज मित्तल, अमित गोयल, संजय नामदेव, जितेंद्र नामदेव, संदीप नामदेव, शिवचरण नामदेव, प्रमोद नामदेव, डॉ. पवन नामदेव, वेद प्रकाश नामदेव, मांगेराम नामदेव आदि लोग उपस्थित रहे।