{"_id":"6327652fbda6612f656b1d4d","slug":"devotees-dance-on-the-hymns-of-shree-shyam-khatu-wale-shamli-news-mrt6058558151","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक शाम खाटू वाले के नाम संकीर्तन में भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक शाम खाटू वाले के नाम संकीर्तन में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। श्याम दरबार ट्रस्ट द्वारा बाबा खाटू श्याम का भव्य संकीर्तन एक शाम खाटू वाले के नाम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने बाबा के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम शनिवार की रात को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मीनू संगल और उनके पुत्र भारत संगल ने किया। श्याम बाबा के भव्य दरबार ने भक्तों का मन मोह लिया। दिल्ली से एसआर मधुर और बरेली से डीके राजा आदि गायकों ने भजन प्रस्तुत किए। एआर मधुर के भजन तेरी मोर छड़ी के आगे, चाकर राख ले सांवरिया तेरो बहुत बड़ों दरबार और डीके राजा के भजन सजा दो घर को गुलशन सा, भर दे रे श्याम झोली भर दे पर श्रद्धालु नाचने झूमने को मजबूर हो गए। इस अवसर पर शुभम अग्रवाल, निकुंज मित्तल, अंशुल मित्तल, शुभम बंसल, रोहित गर्ग, अंकित संगल, प्रियांशु संगल, राघव गर्ग, वैभव संगल, शुभम गर्ग, अभय संगल, विशाल तायल आदि मौजूद रहे। समाजसेवी विजय कौशिक ने कलाकारों व संस्था के सदस्यों को सम्मानित किया।