{"_id":"67fc0dd212b02efe6105fba8","slug":"development-work-will-be-done-in-cities-and-towns-with-rs-131-crore-shamli-news-c-26-1-sal1002-140177-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शहर, कस्बों में 1.31 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शहर, कस्बों में 1.31 करोड़ से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
शामली। निबंधन विभाग की तरफ से विकास शुल्क के रूप में वसूली गई धनराशि से जिले की तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायतों को एक करोड़ 31 लाख 61 हजार 529 धनराशि जारी हुई है। इस धनराशि से विकास कार्य कराए जाएंगे।
निबंधन विभाग द्वारा विकास शुल्क के रूप में अतिरिक्त दो प्रतिशत स्टांप शुल्क वसूल किया जाता है। इस शुल्क से क्षेत्रों में विकास कार्यों पर खर्च किया जाता है। विकास कार्यों के लिए धनराशि नगर निकायों को जारी की जाती है।
निबंधन विभाग लखनऊ ने पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 के द्वितीय त्रैमास में वसूले गए दो प्रतिशत अतिरिक्त स्टांप शुल्क की धनराशि जारी कर दी गई है। इस धनराशि से शहरों और कस्बों में सड़क, नाली, पथ प्रकाश और इंटरलॉकिंग आदि विकास कार्यों को कराया जाएगा। एडीएम संतोष कुमार और नगरपालिका शामली के अधिशासी अधिकारी विनोद सोलंकी ने बताया कि निबंधन विभाग की तरफ से निकाय को मिली धनराशि विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी।