{"_id":"699765ebf687d137640253a8","slug":"development-news-shamli-news-c-29-1-mng1005-165515-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एमडीए के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, फास्ट पास पोर्टल से होगा नक्शा पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एमडीए के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, फास्ट पास पोर्टल से होगा नक्शा पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। विकास प्राधिकरण की ओर से फास्ट पास पोर्टल के रूप में नागरिकों को बड़ी सुविधा मिली है। अब मकान-दुकान का नक्शा पास कराने के लिए लोगों को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। पोर्टल पर जाकर अपनी डिटेल भरनी होगी और जांच के बाद नक्शा पास हो जाएगा।
एमडीए ने फास्ट पास पोर्टल पर काम शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर और शामली के आर्किटेक्ट को पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया कि नए बिल्डिंग बायलॉज के तहत फास्ट पास पोर्टल के सिस्टम को लागू किया गया है।
एमडीए कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान सहायक नगर नियोजन मोहित प्रताप ने बताया कि सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, 500 वर्गमीटर तक के आवासीय भूखंड और 200 वर्ग मीटर तक के कमर्शियल भूखंड के नक्शे (पूर्व स्वीकृत लेआउट) बिल्डिंग बायलॉज के आधार पर पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। छोटे निर्माण कार्यों के लिए अब लंबी कागजी कार्रवाई और महीनों के इंतजार की जरूरत नहीं होगी। बड़े नक्शों को आर्किटेक्ट अपलोड करेंगे, जबकि छोटे नक्शे आवेदक खुद ही भर सकते हैं। इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना है।
विज्ञापन
राशिद