{"_id":"6a78ca6b33c7ab205c0e2794","slug":"development-authority-notification-this-month-shamli-news-c-26-1-sal1002-171493-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: विकास प्राधिकरण की अधिसूचना इसी माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: विकास प्राधिकरण की अधिसूचना इसी माह
Mon, 10 Aug 2026 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
शामली। शामली को अपना अलग विकास प्राधिकरण मिलने का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। शामली विकास प्राधिकरण के गठन को लेकर शासन स्तर पर चल रही प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। इसी महीने नए प्राधिकरण की अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद जिले में विकास योजनाओं और भवन निर्माण से संबंधित कार्य स्थानीय स्तर पर ही संचालित किए जा सकेंगे।
दरअसल, 28 सितंबर 2011 को शामली को अलग जनपद का दर्जा मिलने के बाद भी विकास प्राधिकरण के मामले में जिला मुजफ्फरनगर से जुड़ा हुआ है। वर्तमान में शामली का क्षेत्र मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अधीन है। अलग विकास प्राधिकरण बनने के बाद जिले के लिए विकास योजनाएं स्थानीय जरूरतों और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार की जा सकेंगी।
नए प्राधिकरण के गठन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शामली विकास प्राधिकरण के क्षेत्र को लेकर भी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं शामली महायोजना-2031 को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
इसके गजट प्रकाशन की प्रक्रिया लंबित है। अलग प्राधिकरण बनने के बाद महायोजना के अनुसार जिले के नियोजित विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
डीएम आलोक यादव का कहना है कि शामली विकास प्राधिकरण के गठन को लेकर शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। संबंधित अधिकारियों के स्तर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।