{"_id":"5fbd55538ebc3e9bfb488ba3","slug":"dev-will-wake-up-today-weddings-will-continue-shamli-news-mrt5125393200","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जागेंगे देव, रहेगी शादियों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जागेंगे देव, रहेगी शादियों की धूम
विज्ञापन
शामली माजरा रोड पर शादी के लिये रंग बिरंगी रोशनी से सजा विवाह मंडप
- फोटो : SHAMLI
आज जागेंगे देव, रहेगी शादियों की धूम
शामली। 100 मेहमानों की बंदिश के साथ करीब नौ महीने बाद आज शहनाई की गूंज सुनाई देगी। शहर और आसपास के सभी बैंक्वेट हाल फुल हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर भी टेंट लगाकर शादियां होंगी। देवोत्थान एकादशी पर देव जागते हैं और इसके साथ ही शादी के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाते हैं। बुधवार को सबसे बड़ा मुहूर्त होने के कारण हर तरफ शादियों की धूम रहेगी।
कोरोना लॉकडाउन के बाद से शादी समारोह सिमट गए थे। लॉकडाउन में पांच लोगों की मौजूदगी में शादियां हुईं। अब काफी बंदिशें हट गईं लेकिन अधिकतम 100 लोगों के समारोह में शामिल करने के नियम का पालन करना होगा। 25 नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर शादियों की भरमार है। शहर का कोई बैंक्वेट हाल खाली नहीं है। कई में तो दिन और रात की अलग-अलग बुकिंग है। करीब नौ महीने से बैंड मास्टर, हलवाई, बैंक्वेट हाल संचालक और शादी समारोह से जुड़े लोग इस दिन का इंतजार कर रहे थे।
------------
अनुमति लेने के लिए आते रहे लोग
शामली। शासन के दिशा-निर्देश के अनुसार जिला स्तर पर भी शादी समारोह में अधिकतम 100 लोगों को शामिल करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसे लेकर शादी वाले घरों में असमंजस भी है कि किसी बुलाएं और किसी नहीं। मंगलवार को कई लोग एसडीएम कार्यालय अनुमति लेने के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें अनुमति जरूरी नहीं बताते हुए कह दिया गया कि वह अधिकतम 100 लोगों को शामिल करने के नियम का पालन करते हुए समारोह करें। एसडीएम सदर संदीप कुमार ने बताया कि यदि 100 से ज्यादा लोगों को शामिल किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। उधर, कैराना और ऊन तहसील में भी लोग शादी समारोह के लिए अनुमति लेने के लिए एसडीएम के पास पहुंचे। उन्हें बताया गया कि अनुमति जरूरी नहीं है लेकिन कोरोना से बचाव के लिए निर्धारित गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन
-
शुरू हुए बंद पड़े रोजगार
शामली। शादी सीजन शुरू होते ही बंद पड़े कई रोजगार शुरू हो गए हैं। बैंडबाजे, बग्गियों की बुकिंग हुई है। इसके बैंड मास्टर नफीस बताते हैं कि उनके पास आने वाले दिनों में कई बुकिंग हैं। इसके साथ ही फोटो स्टूडियो, हलवाइयों का भी काम मिला है। फूल विक्रेताओं को भी शादी सीजन में अच्छी आमदनी की उम्मीद है। फूल विक्रेता विजय कश्यप ने बताया कि गाड़ियां सजाने के साथ ही फूलों की अच्छी मांग है।
--
शादी समारोह में करें गाइडलाइन का पालन
जलालाबाद। पुलिस प्रशासन ने शादी समारोह के लिए राज्य सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण के लिए जारी की गई गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान आरंभ किया। वार्ड सभासदों, ग्रामप्रधान को इस अभियान में मदद करने के लिए अपील की। चौकी प्रभारी ने वार्ड सभासदों और ग्राम प्रधानों से संपर्क कर शादी समारोह में निगरानी करने को कहा। साथ ही शादी में शामिल होने वालों की संख्या 100 हो व सैनिटाइजर, मास्क लगाया जाए। इसका पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।