{"_id":"68a21e742f39e690f00f9b92","slug":"destruction-of-179-lakh-cusecs-of-water-in-yamuna-threat-of-flood-shamli-news-c-26-1-sal1002-147790-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: यमुना में 1.79 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, बाढ़ का खतरा मंडराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: यमुना में 1.79 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, बाढ़ का खतरा मंडराया
विज्ञापन
कैराना में बढ़ता यमुना नदी का जलस्तर । संवाद
हथिनीकु़ड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ने से सभी गेट खोले, बाढ़ चौकियां, तटवर्ती गांवों को अलर्ट किया
-आज तड़के पानी पहुंचने की संभावना, प्रशासन, सिंचाई विभाग ने किया सचेत
यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना (शामली) रविवार शाम 4 बजे हथिनी कुंड बैराज पर पानी का अधिक दबाव बढ़ने के बाद बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। यमुना में छोडे जाने वाले पानी की मात्रा एक लाख 79 हजार क्यूसेक प्रति सेकंड दर्ज की गई। अधिक पानी छोड़ने से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ की आशंका के चलते तहसील क्षेत्र की सभी चारों बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है। तटवर्ती गांवों को सचेत किया गया है।
रविवार सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 45 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा था। पहाड़ों पर अत्यधिक बारिश से चलते हथिनीकुंड बैराज पर दोपहर 12 बजे के बाद पानी का दबाव बढ़ने लगा तो बांध को बचाने के लिए शाम चार बजे हथिनी कुंड बैराज के सभी गेट खोल दिए गए। 1.79 लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया हालांकि शाम सात बजे तक हथिनी कुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा घटकर एक लाख 27 हजार क्यूसेक प्रति सेकंड दर्ज की गई लेकिन छोड़ा गया पानी सोमवार तड़के तक जिले में पहुंचेगा जिससे बाढ़ की संभावना बढ़ गई है।
रविवार सुबह आठ बजे यमुना नदी का जलस्तर समुद्र तल से 229.85 मीटर की ऊंचाई पर बह रहा था। सोमवार सुबह पानी पहुंचने पर इसके खतरे के निशान के आसपास आ जाने की संभावना है। यमुना नदी का चेतावनी बिंदु 231 मीटर पर है तथा खतरे निशान 231.5 मीटर पर है। तहसीलदार अर्जुन सिंह ने बताया कि यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा गया है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। हल्का लेखपालों को तटवर्ती गांवों में यमुना के पानी पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
वर्जन
यमुना नदी में एक लाख 79 हजार क्यूसेक अपनी प्रति सेकंड छोड़ा गया। यह पानी सोमवार सुबह तक क्षेत्र में पहुंच जाएगा। यमुना नदी के सीमावर्ती गांवों को अलर्ट किया गया है।
-सुधांशु मनोहर, सहायक अभियंता ड्रेनेज विभाग।