फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Despite the decrease in temperature, people did not get relief from the heat

तापमान में कमी के बाद भी लोगों को गमी से नहीं मिली राहत

Mon, 23 May 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Despite the decrease in temperature, people did not get relief from the heat
शामली। जिले में एक दिन पहले हुई बूंदाबांदी और बादलों से दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई, लेकिन तेज चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। दिनभर तेज धूप और गर्म हवा के चलते लोग गर्मी में बेहाल रहे। लोग सिर और मुंह केे कपड़े से ढककर जाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

जिले में मौसम का उतार चढ़ाव चल रहा है। कभी मौसम गर्म होता है तो कभी ठंडा हो जाता है। शनिवार को दिनभर तेज धूप रही तो शाम को बादल छाए और हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में बदलाव आया था। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा था। शाम को बूंदा बांदी के बाद लोगों को राहत मिली थी। रविवार को सुबह से ही तेज धूप खिली और लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। दस बजे के बाद लोग गर्मी में पसीना पसीना होने लगे। दोपहर में गर्म हवा और चिलचिलाती धूप में लोग बिलबिला गए। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों से बाहर नहीं निकले। जिस कारण दोपहर में सड़कों व बाजारों में आवाजाही कम रही। वाहनों पर ओर पैदल जाते लोग गर्मी से बचने के लिए मुंह व सिर पर कपड़ा बांधकर जाते हुए दिखाई दिए। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 38 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस स्थिर बना रहा। तापमान में गिरावट के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed