फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Deputy CM will shake hands with Shamli today, will infuse life into the organization, political temperature rises

Shamli News: शामली को आज मथेगे डिप्टी सीएम, संगठन में फूंकेंगें जान, चढ़ा सियासी पारा

Sat, 23 Sep 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 23 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM will shake hands with Shamli today, will infuse life into the organization, political temperature rises
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। सौजन्य : इंटरनेट
शामली। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शामली का दौरा करेंगे। उनके दौरे को लेकर पुलिस से लेकर प्रशासनिक अधिकारी शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे। कहा जा रहा है कि करीब साढ़े तीन घंटे के दौरे में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जहां शामली को मथेंगे, कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे। वहीं, इस दौरे के साथ ही संगठन में और जान फूंकने के साथ ही लोकसभा चुनाव की बिसात भी बिछाएंगे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उप मुख्यमंत्री का यह शामली दौरा अहम माना जा रहा है। भाजपा लोकसभा चुनाव में हर हाल में जीत दर्ज करना चाहती है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 सितंबर को सुबह साढे 9.30 बजे दिल्ली यूपी सदन से हेलीकाॅप्टर से उड़ान भरकर सुबह 10.15 बजे इंदिरापुरम गाजियाबाद के बाद 10.35 बजे शामली नवीन पुलिस लाइन में पहुंचेंगे। पुलिस लाइन में उतरने के बाद कार द्वारा मुंडेट में 10.45 बजे भाजपा कार्यालय में पहुंचेंगे। वहां पर पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। संगठन में फेरबदल से बाद से जो हलचल है, उस पर भी काम करेंगे। दोपहर 11.50 बजे उपमुख्यमंत्री कलक्ट्रेट सभागार में पहुंचेंगे। जिले के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ प्रशासनिक बैठक लेंगे। इसके बाद प्रेस वार्ता करेंगे तथा में जिले की विकासशील एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे मुस्लिम, दलित, जाट और अन्य

जिले में वोटरों की बात की जाए तो मुस्लिम, दलित और जाट मतदाता हर बार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी को जिताने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस बार भी तीनों मतदाताओं पर प्रत्याशियों की नजर रहेगी। हालांकि, पिछली बार के प्रदर्शन दोहराने के लिए इस बार भी भाजपा को ब्राहमण, कश्यप, सैनी, गुर्जर, ठाकुर, पंजाबी, वैश्य आदि जातियों को एक जुट करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्टी कार्यालय पर 11 बजे लेंगे बैठक

भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल का कहना है कि उप मुख्यमंत्री का वैसे तो सरकारी कार्यक्रम आ चुका है, मगर वह 11 बजे पार्टी कार्यालय में बैठक लेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को भी सूचना दे दी गई है।


.पूर्व में विस और लोकसभा चुनाव का यह रहा परिणाम

जिले में तीन विधानसभा शामली, कैराना और थानाभवन है। वर्ष 2017 में शामली में तेजेंद्र निर्वाल विधायक बने थे, जबकि थानाभवन से सुरेश राणा ने जीत दर्ज की थी। कैराना से नाहिद हसन जीते थे। इसी तरह लोकसभा चुनाव में वर्ष 2019 में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2022 में भाजपा तीनों विधानसभा में सीट हार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed