फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dental, eye test camp organized for students

विद्यार्थियों के लिए दंत- नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित

Sat, 08 Oct 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dental, eye test camp organized for students
विद्यार्थियों के लिए दंत, नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित
विज्ञापन

शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर स्कूल शामली में दंत एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
सेवा भारती के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. श्रेय माहेश्वरी और दंत चिकित्सक डॉ. ऋचा माहेश्वरी ने कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों का नेत्र और दंत परीक्षण किया। इस अवसर पर डॉ. ऋचा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को बताया कि प्रतिदिन दो बार ब्रश करना चाहिए, क्योंकि हमारे दांतों में भोजन के कण छिपे रहते हैं, जो बाद में सड़ जाते हैं। कुछ भी खाने के बाद पानी से कुल्ला अवश्य करें। नेत्र रोग चिकित्सक श्रेय माहेश्वरी ने बताया कि कोरोना काल में विद्यार्थियों को ऑनलाइन गृह कार्य भेजा गया, जिससे विद्यार्थियों की आंखों को नुकसान पहुंचा है। इसकी वजह ये रही कि अधिक समय तक मोबाइल से कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि अधिक देर तक मोबाइल देखने की आदत को बदलने की जरूरत है। हमें आंखों का परीक्षण कराकर उपचार कराना चाहिए।

शिविर में सेवा भारती के जिला मंत्री चंचल गोयल, जिलाध्यक्ष डॉ. राज तायल, जिला सेवा प्रमुख देशपाल मलिक, विद्या भारती के जिला प्रमुख अनिल मलिक, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, आचार्य सुनील सैनी, सुधीर कुमार, शिवकुमार धीमान, आशीष जैन, करुणकांत शर्मा आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य संजय सैनी ने विद्यालय में आए चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed