फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dense fog stopped the speed of vehicles

Shamli News: घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

Sun, 18 Dec 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dense fog stopped the speed of vehicles
शामली कोहरे में गुजरते वाहन। - फोटो : SHAMLI
शामली। मौसम में लगातार ठंडक बढ़ती जा रही है। रविवार दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ ही दिन के तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की गति भी धीमी रही। हेडलाइट ऑन करके वाहन चालक चलते रहे।
विज्ञापन

जिले में दो दिन से मौसम का मिजाज बदल रहा है। शनिवार सुबह जिले में हल्का कोहरा छाया था, लेकिन रात में कोहरा और अधिक बढ़ गया। रविवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया हुआ था। दोपहर करीब 12 बजे कोहरा छंटा और कुछ देर के लिए सूरज के दर्शन हुए।
विज्ञापन

कोहरे के कारण तापमान में भी कमी आने से मौसम और ठंडा हो गया। तीन दिन से तापमान स्थिर चल रहा था। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस चल रहा था। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया। रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। कोहरे की वजह से लोग कम ही घरों से बाहर निकले। सुबह के समय शहर की सड़कें सूनी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर दिनभर रही जाम की स्थिति
घने कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ा। कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहनों की गति भी काफी कम रही। शहर से गुजर रहे मेरठ-करनाल हाईवे और रेलपार बाईपास पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। जिसके चलते वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
ठंड से करें बचाव, वरना बिगड़ जाएगी सेहत
कोहरा पड़ने व ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की जरुरत है। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास का कहना है कि ठंड में लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए। ठंड से बचने के लिए गर्म व ऊनी कपड़े पहनने चाहिए। सुबह और शाम को घर से बाहर निकलते समय शरीर को ज्यादा से ढकने वाले कपड़े पहने। ज्यादा ठंडा पानी व शीतल पेय पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। बुजुर्ग और बच्चों को ठंड से बचाव के लिए ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। ठंड में इस उम्र के लोगों पर ज्यादा असर डालती है। दिल के मरीजों को ठंड में बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। कोई समस्या होती है तो चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराना चाहिए।
कोहरे में हुए हादसे, लोग घायल
शामली/कैराना। कोहरे के कारण रविवार सुबह हादसे भी हुए। कैराना क्षेत्र में पानीपत रोड पर सुबह के समय घने कोहरे के चलते कार वे ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत हो गई।

रविवार सुबह करीब 8:30 बजे कंडेला निवासी एक ग्रामीण कार द्वारा हरियाणा के सनौली जा रहा था। पानीपत रोड पर पंजीठ बिजली घर के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली डिवाइडर पार करके दूसरी साइड मुड़ने लगी, लेकिन कोहरे के कारण कार चालक ट्रैक्टर ट्राली को नहीं देख सका। जिस कारण कार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई और कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक को भी चोट आई। बाद में कार चालक वहां से चला गया। दूसरी ओर, शहर में माजरा रोड पर सैनी चौके के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें भैंसवाल गांव निवासी अनिल पुत्र रकम सिंह घायल हो गया। संवाद

शामली कोहरे में गुजरते वाहन।

शामली कोहरे में गुजरते वाहन।- फोटो : SHAMLI

शामली में कोहरे के चलते मेरठ-करनाल हाईवे पर वाहनों से लगा जाम।

शामली में कोहरे के चलते मेरठ-करनाल हाईवे पर वाहनों से लगा जाम।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed