फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dense fog prevailed in the district, and the cold wave caused a chilling effect.

Shamli News: जिले में छाया रहा घना कोहरा, शीतलहर ने बनाई ठिठुरन

Sun, 28 Dec 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 28 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dense fog prevailed in the district, and the cold wave caused a chilling effect.
शामली में मेरठ करनाल मार्ग पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद
शामली। जिले में लोगों को कोहरे से निजात नहीं मिल रही है। रात से शुरू हुआ घना कोहरा दोपहर तक छाया रहा। कोहरे में दृश्यता कम होने से वाहनों को धीमी गति से चलना पड़ा। दोपहर में धूप निकली, लेकिन शीतलहर चलने से ठिठुरन बनी रही। शाम पांच बजे के बाद फिर से कोहरा सा छाने लगा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शनिवार को रात से ही कोहरा छाना शुरू हो गया था। सुबह जब लोग जागे तो हर तरफ घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही और वाहन चालक हैडलाइट ऑनकर धीमी गति से चलते रहे। दोपहर करीब 12 बजे कोहरा छंटने के बाद धूप निकली, लेकिन 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से ठंडी हवा चलने से ठिठुरन बनी रही। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ और 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर सात डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि अगले चार दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यता तराई क्षेत्रों में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। शीतलहर की तीव्रता अगले दो दिन ज्यादा रहने की संभावना है।
विज्ञापन

कोहरे में ये बरते सावधानी
- कोहरे में धीमी गति से सावधानी के साथ धीमी गति से वाहन चलाएं।

- ओवर स्पीड वाहन कतई न चलाएं, नियंत्रित गति से वाहन चलाएं।
- वाहनों को ओवरटेक न करें और न ही अचानक लेन को बदले।

- लो बीम और फाॅग लैंप का प्रयोग करें।
- वाहनों के आगे पीछे निर्धारित दूरी बनाए रखे।

- वाहन को पार्क करते समय हैजर्ड लाइटस और डिपर का प्रयोग करें।
- कार के अंदर और बाहर के तापमान में अंतर के कारण शीशों पर जमने वाली धुंध को हटाने के लिए डिफॉगर चलाएं।

-सड़क के किनारे बनी सफेद या पीली पट्टियों (लेन मार्कर्स) को देखकर चलें और उन पर ध्यान केंद्रित करें।
- ध्यान भटकाने वाली चीजें मोबाइल फोन, तेज म्यूजिक आदि बंद रखें और पूरा ध्यान सड़क पर रखें।

- वाहन की खिड़की का शीशा थोड़ा खोलकर रखें और दूसरे वाहनों की आवाज़ सुनें, इससे ट्रैफिक की दिशा का अंदाज़ा लग सकता है।

- कोहरे में जल्दबाजी न करे, धैर्य रखें और हर समय सतर्क रहें।

ठंड में इस तरह करें बचाव

- सुबह-शाम घर से बाहर टहलने से बचे, घर में हल्का व्यायाम करें।
- सांस, ब्लड प्रेशर, शुगर और हृदय रोगी सुबह-शाम घर के अंदर ही रहें और नियमित दवा लेते रहें।
- घर से बाहर निकलते समय शरीर को ज्यादा ढकने वाले गर्म कपड़े पहने।

- ठंडी वस्तुएं और ठंडा पानी पीने से बचे, गुनगुना पानी पिये।
- कोई समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से दवा ले।

शामली में  मेरठ करनाल मार्ग पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद

शामली में मेरठ करनाल मार्ग पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed