फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dense fog in the morning, temperature rises due to sunshine

सुबह छाया घना कोहरा, धूप निकलने से बढ़ा तापमान

Wed, 17 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning, temperature rises due to sunshine
शामली में कोहरे में गुजरते वाहन - फोटो : SHAMLI
सुबह छाया घना कोहरा, धूप निकलने से बढ़ा तापमान
विज्ञापन

शामली। मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। 10 बजे के बाद धूप निकलने से तापमान बढ़ता चला गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले एक सप्ताह में भीषण गर्मी होगी। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
पिछले दस दिन से सुबह कोहरा और दोपहर में धूूप निकलने से तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। दिन निकलते ही आकाश से बादल और कोहरा हट गया। सुबह से धूप निकलने से पूरे दिन मौसम सामान्य रहा। बुधवार सुबह सात बजे कोहरा छाया गया। सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे के बाद हल्की धूप निकली। 10 बजे के बाद धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू किए। पिछले तीन दिनों से दिन और रात का पारा स्थिर चल रहा। दिन का तापमान 26 और रात का 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से लेकर मंगलवार तक दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन का पारा चार और रात के तापमान में पांच डिग्री बढ़ोतरी के बाद अधिकतम 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed