फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dense fog at night, bright sunshine during the day

Shamli News: रात में छाया घना कोहरा, दिन में निकली चटक धूप

Thu, 22 Feb 2024 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dense fog at night, bright sunshine during the day
शामली। जिले में 15 दिन बाद रात को घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण ओस की बूंदे भी टपकती रहीं। कोहरा छाया रहने से लोगों को जनवरी के महीने में होने वाली ठंड का अहसास हुआ। दिन में तेज हवा चलने के साथ ही चटक धूप निकली। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन



जिले में करीब 15 दिन से लोगों को कोहरे से राहत मिल रही थी। सुबह के समय कभी-कभी हल्का कोहरा छाया रहता था। मंगलवार को आधी रात के बाद घना कोहरा छा गया। कोहरा छाने से रात में वाहनों की गति पर ब्रेक लगा रहा। सुबह जब लोग सोकर उठे तो हर तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे को देखकर लोगों को जनवरी माह में छाने वाले कोहरे की याद ताजा हो गई। कोहरे के साथ ही तेज हवा चलने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। सुबह करीब नौ बजे कोहरा छंटने के बाद धूप निकलनी शुरू हुई। इसके बाद चटक धूप निकली। साथ ही तेज हवा चलने से मौसम में ठंडक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed