फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dense fog and cold wave increased chill, affected life

Shamli News: घने कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, जनजीवन प्रभावित

Wed, 07 Jan 2026 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 07 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dense fog and cold wave increased chill, affected life
शामली में झिंझाना मार्ग पर कोहरे में जाते वाहन सवार। संवाद
शामली। जनपद में घने कोहरे और शीतलहर ने सर्दी का असर और बढ़ा दिया है। सोमवार रात से छाए घने कोहरे के कारण जहां लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहने और शीतलहर चलने से ठिठुरन बनी रही। ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रात में कोहरा छाए रहने के बाद सुबह भी दृश्यता काफी कम रही। इसके साथ ही करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही शीतलहर ने ठंड को और तेज कर दिया। दिनभर लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। शीतलहर के चलते बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम रही। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि आगामी दो दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
विज्ञापन


ठंड से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की सलाह
स्वास्थ्य विभाग ने सर्दी के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. सानिया मिर्जा के अनुसार सांस, हृदय, ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को नियमित दवा लेने और ठंड से बचाव करने की सलाह दी गई है। सुबह और शाम के समय बाहर निकलने से बचने, गुनगुना पानी पीने और संतुलित आहार लेने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हृदय रोगी और बच्चों का रखें विशेष ध्यान
डॉ. सानिया मिर्जा ने बताया कि सर्दी में हृदय रोगियों को गर्म कपड़े पहनने, संतुलित व पौष्टिक आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और समय-समय पर ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल की जांच कराने की जरूरत है। किसी भी परेशानी पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में बच्चे जल्दी बीमार हो जाते हैं, इसलिए उन्हें परतदार गर्म कपड़े पहनाएं, गुनगुना पानी पिलाएं और विटामिन सी व डी युक्त भोजन दें।


कोहरे में वाहन चलाते समय बरतें सावधानी
यातायात प्रभारी लाल विराट ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे में फॉग लाइट का प्रयोग करें। दृश्यता अत्यधिक कम होने पर वाहन न चलाएं और सुरक्षित स्थान पर रोक लें। वाहन चलाते समय पार्किंग लाइट का प्रयोग करें और तेज गति से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed