फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dense fog after Holi

Shamli News: होली के बाद छाया घना कोहरा

Sat, 07 Mar 2026 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 07 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dense fog after Holi
शामली दिल्ली रोड पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद
शामली। जिले में शुक्रवार को मौसम में बदलाव आया। सुबह के समय घना कोहरा छाने से दृश्यता दस मीटर के आसपास रहने से सड़कों पर वाहन धीमी गति से चले। आठ बजे के बाद कोहरा छंटा और धूप निकल गई। अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, दस साल में पहली बार होली के बाद घना कोहरा छाया है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि शनिवार को हल्के बादल छाने व सुबह से धूप निकलने से तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार है। कहा कि दस साल में पहली बार होली के बाद घना कोहरा छाया है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से वायरल संक्रमण बढ़ा
शामली। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसके चलते अस्पताल में नजला, जुकाम, खांसी और वायरल बुखार के मरीज बढ़े हैं। अस्पताल में रोजाना एक हजार से ज्यादा मरीज ओपीडी में आ रहे हैं, इनमें 250 से ज्यादा मरीज वायरल संक्रमण से पीड़ित आ रहे हैं। इस मौसम में लोगों को कपड़े पहनने और खानपान में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

बदलते मौसम से लहसुन की फसल हुई प्रभावित
जलालाबाद। मार्च का महीना लहसुन की फसल के लिए बेहद संवेदनशील माना जाता है। इस समय लहसुन की फसल तैयार हो जाती है। ऐसे में मौसम में अचानक बदलाव, तापमान में उतार-चढ़ाव और नमी की स्थिति फसल पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। होली के बाद लहसुन की खेतों में फटाई चालू हो जाती है, परंतु मौसम में अभी ठंडक होने से उत्पादन कम होने से किसान में चिंता बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले किसान
किसान अर्जन रावडा ने बताया कि उसने 20 बीघा लहसुन फसल की बुवाई की है। होली के बाद अब लहसुन की फसल तैयार हो जाती है, लेकिन इस बार बदलते मौसम से अभी फसल पकने में समय लगेगा।

किसान सचिन सैनी ने बताया कि उसने 15 बीघा लहसुन फसल की खेती की है। बदलते मौसम का असर सीधा फसल के उत्पादन पर पड़ेगा। फसल को पकाने में अधिक समय लगेगा। इससे अगली फसल लगाने में अधिक समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed