{"_id":"5fa59bd88ebc3e9bb744cbd9","slug":"dengue-outbreak-in-yahiyapur-village-symptoms-found-in-four-shamli-news-mrt5098716148","type":"story","status":"publish","title_hn":"याहियापुर गांव में डेंगू का प्रकोप, चार में मिले लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याहियापुर गांव में डेंगू का प्रकोप, चार में मिले लक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला मलेरिया विभाग द्वारा लगाए गए जांच शिविर में गांव याहियापुर में डेंगू के लक्षण वाले चार मरीज मिले हैं। जिनकी जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।
शुक्रवार को ऊन ब्लाक के गांव याहियापुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच कर दवा दी गई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि शिविर में करीब 55 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इस दौरान डेंगू के लक्षण वाले चार मरीज मिलने पर उनके सैंपल लिए गए हं। चारों सैंपल जांच के लिए मेरठ भेजे जाएंगे।
इसके अलावा चार मरीज मलेरिया के लक्षण वाले मिले, जिनकी रैपिड किट से जांच की गई तो चारों सैंपल नेगेटिव मिले। इस अवसर पर ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई और बचाव के तरीके बताते हुए पर्चे बांटे गए। गांव में सोडियम हाइपोक्लोराइड व एंटी लार्वा से छिड़काव कराया गया। ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए फेस मास्क लगाने और दो गज की दूरी बनाकर सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए कहा गया।