फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dengue knocked in the district, confirmed in the elderly woman of Lilaun village

जिले में डेंगू ने दी दस्तक, लिलौन गांव की बुजुर्ग महिला में हुई पुष्टि

Mon, 23 May 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dengue knocked in the district, confirmed in the elderly woman of Lilaun village
शामली। जिले में इस साल मई के महीने में ही डेंगू का पहला केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। गांव लिलौन की बुजुर्ग महिला को बुखार होने पर परिजनों ने मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया। वहां पर जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य टीम में गांव में पहुंचकर पीड़ित महिला से जानकारी ली और बचाव के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव कराते हुए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

जिले में मौसम में उतार चढ़ाव के साथ लोग बीमार हो रहे हैं। गर्मी में डायरिया, वायरल बुखार, टायफाइड, नजला, जुकाम व खांसी के मरीज बढ़े हैं। इसके साथ ही डेंगू का केस भी सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। वैसे तो डेंगू जुलाई से अक्तूबर माह के बीच फैलता है, लेकिन मई से ही इसका संभावना बनी रहती है। शामली क्षेत्र के गांव लिलौन निवासी 65 वर्षीय महिला को बुखार होने पर मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। वहां पर उसके रक्त के सैंपल की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। मेरठ के स्वास्थ्य विभाग से जिला स्वास्थ्य विभाग को डेंगू का केस मिलने की जानकारी मिली। स्वास्थ्य टीम ने गांव में पहुंचकर पीड़ित महिला के बारे में जानकारी ली और उनके घर के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। ग्रामीणों को बुखार से बचाव के लिए जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि गांव लिलौन की बुजुर्ग महिला को बुखार आया था। परिजनों ने मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया। वहीं पर रक्त के सैंपल की जांच में डेंगू पाया गया। अब महिला ठीक है और घर पर है। उसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। जिला मलेरिया अधिकारी ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए मच्छर को पनपने से रोकें और उसके काटने से बचाव के लिए सभी जरूरी तरीके अपनाते हुए सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में काटता है एडीज मच्छर
डेगू एडीज मच्छर के काटने से होता है। इसकी खास बात ये है कि यह मच्छर दिन में काटता है, इसलिए दिन में भी मच्छरों से बचाव करने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। इसके साथ ही इसका मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए घर में कूलर, गमले या छत पर बर्तनों में पानी इकट्ठा न होने दे और उसे समय-समय पर बदलते रहे।

पिछले साल मिले थे डेंगू के रिकार्ड 300 केस
2011 में जिला बनने के बाद से पिछले साल 2021 में डेंगू के सबसे ज्यादा रिकार्ड 300 केस सामने आए थे। इससे पहले 2018 में 14 केस मिले थे। इस साल मई माह में डेंगू का पहला केस मिला है।
डेंगू के लक्षण
ठंड लगने के साथ अचानक तेज बुखार के साथ बेचैनी होना
सिर, मांस पेशियों और जोड़ों में दर्द होना।
आंख के पिछले भाग में दर्द होना, जो आंखों के दबाने से बढ़ना।
गले में हल्का दर्द होना।
ज्यादा कमजोरी महसूस होना।
भूख कम लगना, जी मिचलाना।
मुंह का स्वाद खराब होना।
शरीर पर लाल गुलाबी रैशे होना।
बचाव
घर के आसपास साफ-सफाई रखे व पानी इकट्ठा न होने देे।
कूलर व गमलों का पानी सप्ताह में बदले।
पानी की टंकियों व बर्तनों को ढककर रखे।
शरीर को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहने।
फ्रीज के नीचे रखी ट्रे के पानी को रोजाना खाली करें।
चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
छह साल में मिले डेंगू के केस
2016 - 10
2017 - 05
2018 - 14
2019 - 08
2020 - 08
2021 - 300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed