फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dengue confirmed in 21 more patients in the district

जिले में 21 और मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि

Tue, 09 Nov 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in 21 more patients in the district
जिले में 21 और मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन

शामली। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग जांच के लिए सैंपल लेने की कार्रवाई तक ही सिमटा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के रोकथाम के दावे के बाद भी जिले में बुखार के 21 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू के केस की संख्या बढ़कर 219 हो गई है, जबकि 26 सैंपलों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उधर, स्वासथ्य विभाग की टीम ने गांव भनेड़ा उद्दा में डेंगू के संदिग्ध लक्षण वाले नौ मरीजों के सैंपल लिए हैं।
जिले में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। रोजाना डेंगू के केस मिल रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग जांच के लिए सैंपल लेने और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने तक ही सिमटा हुआ है। सरकार अस्पताल में उपचार की सुविधा नहीं है। जिले में मरीजों के सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए मुजफ्फरनगर भेजे जाते हैं, जिनकी कई दिन बाद रिपोर्ट आती है। एलाइजा जांच की रिपोर्ट में बुखार के 21 और मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले जिले में डेंगू के 198 केस मिले थे। अब जिले में यह संख्या बढ़कर 219 तक पहुंच गई है। 26 सैंपलों की अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि डेंगू बुखार से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को थानाभवन ब्लाक के गांव भनेड़ा उद्दा में जिला मलेरिया विभाग की टीम और सीएचसी थानाभवन की टीम ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच की। डेंगू के लक्षण वाले नौ मरीजों के सैंपल एलाइजा जांच कराने को लिए गए हैं। इसके अलावा 12 मरीजों की आरडीटी जांच की गई, लेकिन मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई। इसके अलावा 19 मरीजों की रक्त पट्टिकाएं बनाई। गांव में एंटी लार्वा कीटनाशक का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5696 लोगों लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिले में मंगलवार को 77 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 77 बूथों पर 16 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। कुड़ाना ब्लाक के 13 बूथों पर कावैक्सीन के टीके लगाए गए। 1647 लोगों को पहली डोज का और 4049 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। इस तरह से कुल 5696 लोगों को टीके लगे हैं जो लक्ष्य का 35.60 प्रतिशत है। टीकाकरण में वैक्सीन की 559 वॉयल खर्च हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed