फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dengue confirmed among three people including two women in Jafarpur

जाफरपुर में दो महिलाओं समेत तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई

Wed, 13 Nov 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed among three people including two women in Jafarpur
जाफरपुर में दो महिलाओं समेत तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन

शामली। गांव जाफरपुर में करीब 15 दिन पहले लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में बुखार पीड़ितों के लिए गए आठ नमूनों में जांच के बाद तीन मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि उपचार के बाद तीनों स्वस्थ हैं। पिछले महीने शामली में मां-बेटा को डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। इस तरह से जिले में अब तक पांच मरीजों को डेंगू होना सामने आ चुका है।
पिछले महीने गढ़ीपुख्ता के गांव जाफरपुर में बुखार से तीन लोगों की मौत होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने 29 अक्तूबर को स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच की थी। उस दौरान आठ मरीजों में संभावित डेंगू के लक्षण मिलने पर उनके रक्त नमूने लेकर जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजे गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में जिन दो महिला समेत तीन लोगों की बुखार से मौत होना बताया था, उनमें दो की लीवर की बीमारी और एक को शॉक हेमरेज से होना बताया था। जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनय कुमार ने बताया कि मेरठ मेडिकल जांच के लिए भेजे गए आठ नमूनों की रिपोर्ट में तीन मरीजों को डेंगू पॉजीटिव आया है। इनमें दो महिलाएं 40 और 30 साल की है जबकि एक युवक 33 साल का है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी का कहना है कि डेंगू के लक्षण मिलने के बाद से ही मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया था। तीनों मरीज अब स्वस्थ है। गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है और ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी जा चुकी है। ग्रामीणों को संचारी रोग से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। शामली में भी पिछले महीने मां-बेटे में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई थी। उपचार के बाद वे दोनों भी स्वस्थ है। इस तरह से अब तक जिले में पांच केस डेंगू के सामने आ चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed