पेट्रो पदार्थों की कीमतें कम करने के लिए प्रदर्शन
कैराना। युवाओं ने बकाया गन्ना भुगतान के साथ डीजल-पेट्रोल व गैस की कीमतें कम करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन भेजा
मंगलवार को युवा किसान नेता राजन जावला के नेतृत्व में करीब एक दर्जन युवा तहसील मुख्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने गन्ना भुगतान न होने, डीजल-पेट्रोल व गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने एसडीएम की अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन स्टेनो बाबू सुशील कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि कि जनपद में ऊन शुगर मिल, थानाभवन शुगर मिल व शामली शुगर मिलों पर किसानों का करीब 500 करोड़ रुपये के लगभग गन्ने का भुगतान बकाया है, जबकि प्रदेश सरकार ने घोषणा पत्र में 14 दिन में गन्ने का भुगतान कराने की बात कही थी। गन्ने का भुगतान न होने के कारण किसान अपने बच्चों की स्कूलों की फीस व बिजली के बिल देने में असमर्थ है। उन्होंने डीजल-पेट्रोल और गैस की बढ़ी दरों व बिजली के बिलों को कम करने की मांग की। इस अवसर पर रिजवान, मोहसिन, मोहम्मद कादिर, फैजान अली, सरवर, शाहरुख और सलमान चौहान आदि मौजूद रहे।