फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstration to demand increase of seats in college

कॉलेज में सीट बढ़वाने की मांग के लिए प्रदर्शन

Thu, 28 Oct 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Demonstration to demand increase of seats in college
शामली। रालोद छात्र सभा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को वीवी स्नाकोत्तर कॉलेज पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए सीट बढ़वाने की मांग की। कॉलेज प्राचार्य मंजू मान ने इस संबंध में विवि के कुलपति को पत्र लिखकर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आर्यन चौधरी और क्षेत्रीय महामंत्री राजन जावला के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए वीवी पीजी कॉलेज पहुंचे और धरने पर बैठ गए। आर्यन, राजन ने कहा कि कॉलेज में बीए और बीकॉम पाठ्यक्रम में सीट फुल होने से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गए हैं। ऐसे में कई छात्राओं को मजबूरन पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ सकती है। उन्होंने दोनों पाठ्यक्रमों में सीट बढ़वाने की मांग की। मौके पर क्षेत्रीय सचिव सौरभ पंवार, जावेद, कॉलेज प्रभारी फरमान, नगर अध्यक्ष राजन पाल, तरूण पाल, अंकित कुमार, फारूक, कय्यूम मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed