{"_id":"65342dfcda4d3cc1060c70d4","slug":"demonstration-of-teachers-in-tehsil-regarding-restoration-of-old-pension-shamli-news-c-26-1-smrt1056-10834-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का तहसील में प्रदर्शन
Sun, 22 Oct 2023 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर तहसील में ज्ञापन सौंपते शिक्षक। संवाद
शामली। शनिवार को पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर संयुक्त मंच ने तहसील में प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्हाेंने प्रधानमंत्री के नाम तहसील में ज्ञापन देकर मांग पूरी करने की मांग की है।
पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच द्वारा प्रधानमंत्री के नाम भेजे गए ज्ञापन में नवीन पेंशन योजना को वापस लेकर पुरानी पेंशन व्यवस्था मूल रूप से लागू किए जाने की मांग की है। प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि जनवरी 2004 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों व अप्रैल 2005 से उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए पूर्व प्रदत्त पेंशन व्यवस्था समाप्त कर नई अंशदाई पेंशन व्यवस्था लागू कर दी गई है, जो कि शेयर बाजार पर आधारित व्यवस्था है। कर्मचारी समाज लगातार इस व्यवस्था का विरोध कर रहा है। मंच ने पुरानी पेंशन बहाली को बुढ़ापे की लाठी बताते हुए लागू कराए जाने की मांग की है।
इस अवसर पर योगेश राठी, प्रदीप डांगी, खलील अहमद, अनिल वर्मा, धीरजपाल तोमर, सुनील कुमार, सुधीर कुमार, मिंदर सिंह, कुलदीप कुमार, सुबोध शर्मा, प्रमोद शर्मा, दिनेश तोमर, गुलाब सिंह, हारुन चौहान, अरविंद कुमार, शैलेंंद्र कुमार, प्रविंद्र मलिक, सूर्यकांत राणा, कमल शर्मा आदि मौजूद रहे।