फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstration of Dalinds of Malandy

मालैंडी के दलितों का प्रदर्शन

Tue, 12 Jun 2018 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Tue, 12 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Dalinds of Malandy
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मालैंडी गांव के दलितों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम के नाम ज्ञापन देकर कृषि पट्टे की भूमि पर ग्राम प्रधान पर ट्रैक्टर चलवाकर फसल को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने कहा कि  उनकी मांगों को शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो 20 जून को शामली तहसील में पहुंचकर आत्मदाह करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


सोमवार को मालैंडी गांव के गरीब दलितों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम इंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि  ग्रामसभा की कृषि भूमि के पट्टे वर्ष 1965 और 1970 व 1975 में आवंटित किए थे। गांव के दलित वर्ष 1965 से लगातार काबिज है और इस भूमि को बोते आ रहे है।
विज्ञापन


नौ जून को पूर्वाह्न 11 बजे ग्राम प्रधान के बडे़ भाई व तहसील कानूनगो ने डीएम का हवाला देते हुए पट्टे धारकों की भूमि पर ट्रैक्टर चलवाकर फसल को नष्ट कर  दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में पट्टा धारकों ने अवगत कहा कि ग्राम प्रधान के भाई और राजस्व निरीक्षक द्वारा कहा गया कि जो इस भूमि को बोएगा उसे जुर्माना देना पड़ेगा और जेल भी जाना पड़ेगा। ग्राम पंचायत की भूमि को मांगा बोर हा था, उस पर जबरदस्ती गांव के दूसरे लोगों भूमि पर कब्जा करके बो दी गई है।


पीड़ित दलितों ने चेतावनी है कि अगर उनकी  जमीन का कोई भी निस्तारण नहीं किया गया तो 20 जून को शामली तहसील में आत्मदाह करेंगे। दलितों का कहना है कि गुजर बसर का जो सहारा था, वह छीन लिया गया है। डीएम को ज्ञापन को देने वालों में मुख्य रूप से उदयवीर सिंह, राजपाल, धर्मपाल, कालू, महावीर, देवेंद्र, मदन सिंह, मांगा, बलजोर, राममेहर, सतवीर, हुकम सिंह, सुभाष, मामचंद, पिरथी, नागिनी, कबूल, किलाशो, सुखवीरा, श्यामू, रत्न, लाल सिह, कंवरपाल, बीरसैन, कुसुम, समेत 35 दलित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed