ईट भट्ठा मजदूरों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
शामली। जिले के ईट भट्ठा मजदूरों ने कलक्ट्रेट में मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम जसजीत कौर के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप सिंह को सौंपकर ईट भट्ठा मालिकों से पथाई रेट 576 रुपये दिलाए जाने की मांग की है।
मंगलवार को ईट भट्ठा कर्मचारी यूनियन के मंडल संयोजक बाबूूूराम के नेतृत्व में भट्ठा मजदूर इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। ईट भट्ठा मजदूूरों ने दो घंटे धरना दिया। एसडीएम सदर को दिए गए ज्ञापन में भट्ठा मजदूरों ने बताया कि जिले के ईट भट्ठा मालिकों को द्वारा पथाई रेट बहुत कम दिए जा रहे हैं। इस संबंध में सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन देकर पथाई रेट 576 रुपये दिलाए जाने की मांग कर चुके हैं। उनके द्वारा अभी तक कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया गया है। इस मौके पर ओमप्रकाश, सोम, सुभाष, अंकित कुमार, इंद्रपाल,मोनू, धर्म सिंह, बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।