फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstration of bank personnel regarding demands

मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

Fri, 07 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of bank personnel regarding demands
शामली में प्रदर्शन करते बैक कर्मी - फोटो : SHAMLI
शामली। अपनी मांगों को लेकर जिले के बैंककर्मियों ने शहर के हनुमान रोड स्थित ओरियंटल बैंक आफ कामर्स के बाहर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि शीघ्र उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे के लगभग हनुमान रोड पर स्थित ओरियंटल बैंक आफ कामर्स के बाहर बैंककर्मियों ने यूपी बैंक इप्लाइज यूनियन के सचिव कामरेड इंद्रपाल सिंह राठी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। जिले के बैंक कर्मियों ने लंबित वेतन वृद्धि समझौता, 20 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी किए जाने, पांच दिवसीय बैंकिंग कराने आदि करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी न होने से गत 31 जनवरी और एक फरवरी की बैंक कर्मचारियो को हड़ताल पर जाना पड़ा। यदि सरकार का रुख नहीं बदला तो कर्मचारी मार्च में बैंक में तीन दिवसीय हड़ताल पर चले जाएंगे। मौके पर निशांत तोमर, विपिन पूनिया, संदीप, सुनील कुमार, हरपाल, कनक गुप्ता, विशाल राणा, शैलेंद्र यादव, शेखर राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed