फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstration by members of Shaheed Bhagat Singh Committee

Shamli News: शहीद भगत सिंह समिति के सदस्यों का प्रदर्शन

Sun, 03 Aug 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by members of Shaheed Bhagat Singh Committee
ऊन। तहसील में विद्युत विभाग के खिलाफ पिछले 43 दिन से जारी धरने को शनिवार को शहीद भगत सिंह समिति के कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तेज कर दिया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

मामला चार अप्रैल का है, जब विद्युत विभाग की टीम ने रात में सीढ़ी लगाकर घर में प्रवेश किया, जिससे विवाद हो गया था। समझौते के बाद भी पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया और कई पर जुर्माना लगा दिया, जिसके विरोध में समिति धरना दे रही है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करने की अपील की, लेकिन समिति ने इसे जारी रखने और सोमवार से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। धरने में दीपक सभासद, इंद्रपाल, मोहित, जयवीर, पंकज, सुशील, बबलू कुमार, ब्रजपाल, यशपाल, सुरेंद्र, अरविंद, राजेंद्र, नीतू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed